बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) ने असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर कुल 70 रिक्तियां निकाली हैं। ये नियुक्तियां सिविल और मेकेनिकल विषयों के लिए की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), कुल पद : 64.
असिस्टेंट इंजीनियर (मेकेनिकल), कुल पद : 06.
योग्यता : मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से सिविल/मेकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री प्राप्त की हो। .
आयुसीमा : अधिकतम 37 वर्ष। वेतन : 55,000 रुपये।.
आवेदन शुल्क : इन पदों पर आवेदन के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।
चयन : गेट (2016, 2017 या 2018) के वैलिड स्कोर के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।